Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » शहीदों के आश्रितों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा- हेमंत सोरेन
Breaking News

शहीदों के आश्रितों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा- हेमंत सोरेन

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 15, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
झारखंड अलग राज्य के सृजन के आज 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। एक लंबे संघर्ष के बाद यह राज्य अस्तित्व में आया । अलग राज्य के लिए हुए संघर्ष में हजारों लोग शामिल हुए । इनमें कई आंदोलनकारी शहीद हुए। ऐसे में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर इनकी कुर्बानी को याद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप एक मैदान में आयोजित अलंकरण परेड समारोह कार्यक्रम में कही ।

विधि व्यवस्था और सुरक्षा में पुलिस बलों का अहम योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद यहां कई व्यवस्थाएं नए सिरे से बननी शुरू हुई ।इसी क्रम में राज्य में शान्ति, अमन चैन, विधि व्यवस्था और राज्यवासियों की सुरक्षा में पुलिस बलों का अहम योगदान रहा है ।पुलिस पदाधिकारी एवं जवान अपने कर्तव्यों का निरंतर निर्वहन कर रहे हैं । इस दिशा में अपनी पहचान बनाते हुए जो आपने सम्मान पाया है, उसके लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं ।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण, शहीदों के आश्रितों को सम्मानित करने के साथ वीरता एवं साहस के लिए पदक से नवाजे गए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का अलंकरण किया।

झारखंड की धरती ने कई वीर सपूत दिए हैं

झारखंड की धरती ने कई वीर सपूत दिए है । जब भारत अंग्रेजों के अधीन था तो भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्धो कान्हो , नीलाम्बर पीताम्बर और शेख भिखारी जैसे हजारों वीरों ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया था । इन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई में अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था ।इन महापुरुषों और वीर शहीदों को आज नमन और स्मरण करने का दिन है ।

समय-समय पर चुनौतियां आती रहती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्त एक जैसा नहीं होता है ।समय-समय पर चुनौतियां आती रहती है । हमें इसका सामना संयम धैर्य और ईमानदारी के साथ करना चाहिए । उन्होंने कहा कि साफ नीयत औऱ सही सोच के साथ आगे बढ़े तो मंजिल निश्चित तौर पर मिलेगी ।

चुनौतियों को कंधे पर उठाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 काफी चुनौतियों भरा साबित हो रहा है , लेकिन हमने इसे अवसर के रूप में लिया है ।कोरोना महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है । झारखंड भी इससे अलग नहीं है , लेकिन हमने इन चुनौतियों को अपने कंधे पर उठाया है और आपकी मिले सहयोग से निडरता के साथ लगातार आगे बढ़ रहे हैं । इसमें बहुत हद तक हमें सफलताएं मिल चुकी हैं और पूरा विश्वास है कि कामयाबी हमारे कदम चूमेगी ।

कोरोना काल में पुलिस का हर मोर्चे पर अहम योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हर मोर्चे पर पुलिस का अहम योगदान रहा है । जहां राज्य के सभी थानों में सामुदायिक किचन के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया , वही कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया । इस दौरान कई पुलिस संक्रमित भी हुए और कई की जान भी चली गई । इतना ही नहीं संक्रमण से निकलने के बाद पुलिसकर्मी फिर से कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में शामिल हो गए ।

शहीद पुलिस कर्मियों के आश्रितों को सम्मानित किया

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 6 शहीद पुलिस जवानों के आश्रितों को सम्मानित किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सुरक्षा की खातिर कई जवान अपनी शहादत देते हैं ।शहीदों की शहादत का पूरा सम्मान सरकार करेगी । उन्होंने शहीदों के आश्रितों से कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की समस्या हो तो वे बेहिचक अपनी बातें हमारे पास रखें ।उनकी सहायता के लिए हम सदैव तत्पर हैं ।

पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को पदक मिला

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 80 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पदक देकर सम्मानित किया । इनमें साकेत कुमार सिंह, आइजी अभियान समेत तीन पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राज्यपाल पुलिस पदक, 47 पुलिस पदाधिकारियों जवानों को वीरता के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक, 30 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सराहनीय कार्य के लिए झारखंड पुलिस पदक प्रदान किया गया ।इसके अलावा बुनियादी प्रशिक्षण में अव्वल रहने वाले 3 पुलिस पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया ।

मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया

समारोह के शुरू में मुख्यमंत्री ने पुलिस बलों के परेड का निरीक्षण किया । इस परेड में जैप एक, जैप दो, जैप दस, जैप एक और जैप का मिश्रित दस्ता, आईआरबी, झारखंड जगुआर और रांची पुलिस बल शामिल था ।

आईपीएस अतिथिगृह का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने जैप एक परिसर में नवनिर्मित आईपीएस अतिथि गृह का उद्घाटन किया ।इस अतिथि गृह में 24 कमरे हैं और पुलिस पदाधिकारियों के रहने की बेहतर व्यवस्था की गई है।

अलंकरण परेड समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक श्री एम वी राव, जैप के महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति श्री पी आर के नायडू, जैप के महानिरीक्षक श्री सुधीर कुमार झा , रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.