Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -पूर्व सीएम रघुवर दास ने गोड्डा जिला के महागमा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।
Top Stories

रांची -पूर्व सीएम रघुवर दास ने गोड्डा जिला के महागमा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित।

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 26, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

■ भाजपा की राजनीति जनता, समाज, देश के लिए: रघुवर दास
■ भाजपा के लिए राष्ट्रहित और राष्ट्रनीति सर्वोपरि: रघुवर दास

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोड्डा जिला अन्तर्गत महागमा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की इस वर्चुअल रैली में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने महगामा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संकटकाल के बीच किये गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि गोड्डा जिला अन्तर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा एवं पूरे समपर्ण भाव से जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नही करती है, बल्कि सत्ता के माध्यम से सेवा की राजनीति करती है। श्री दास ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक बताते हुए जम्मू कश्मीर में धारा 370 समाप्त करने, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने, पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन एवं पारसी को भारत की नागरिकता प्रदान करने एवं तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को सम्मान प्रदान करने जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्यों को ऐतिहासिक बताया।

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे कला अध्याय: आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा लोकतंत्र प्रेमियों के लिए 25 जून स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे काले अध्याय के रूप में याद किया जाता है। काँग्रेस सरकार द्वारा सत्ता बचाने में 25 जून 1975 को आधी रात में आपातकाल को घोषणा की गई एवं मीसा कानून के तहत हजारों विपक्षी लोगों की गिरफ्तारी कर देश को जेलखाने में बदल दिया, प्रेस सेंसरशिप कर दिया गया। आपातकाल के दौरान लाखों राष्ट्रभक्तों ने पुनः लोकतंत्र स्थापना के लिए अनेकों यातनाएं सही थी। आजादी की लड़ाई की तरह आपातकाल के दौरान गोड्डा क्रांतिकारियों का केंद्र था। आज अनेक क्रांतिकारी हमलोगों के बीच नही रहे, उन सभी सेनानियों को नमन करता हूँ। कहा कि 2014 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने आंदोलनकारियों की सुध ली और जून 2016 से जेपी आंदोलनकारी सम्मान पेंशन योजना पूरे राज्य में लागू किया।

भाजपा के लिए राष्ट्रनीति सदैव सर्वोपरि है: उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सीमा पूर्ण रूप से सुरक्षित है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाया अब चीन भी अपने सैनिकों को वापस पीछे ले जा रही है। उन्होंने पूर्व की काँग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि काँग्रेस ने केवल सत्ता की राजनीति की है। कांग्रेस सरकार की नीति पाकिस्तान एवं चीन जैसे देशों के सामने घुटने टेकने की रही है। काँग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए चीन एवं पाकिस्तान से मित्रतापूर्ण संबंध रखा। वहीं, राजनीति एवं राष्ट्रनीति के बीच जब जब संघर्ष हुआ है भाजपा ने हमेशा राष्ट्रनीति को प्राथमिकता दी है।

आजादी के लड़ाई में स्वदेशी बना था हथियार: रघुवर दास ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी स्वदेशी का उपयोग एक बड़ा हथियार बनकर विदेशी शक्तियों को भगाने में कारगार साबित हुआ। आज हमें देश को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में स्वदेशी उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है। भाजपा कार्यकर्ता अमजनों के बीच स्वदेशी उपयोग पर जागरूकता अभियान चलाएं।

देश की एकता व राष्ट्रवादी सोच को तोड़ने में विदेशी शक्तियां लगी है: अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश की एकजुटता खत्म करने में विदेशी शक्तियां, काँग्रेस एवं वामपंथी लगे हुए हैं। समाज के लोग ऐसे लोगों से सावधान रहें, हमारी एकता ही हमारा बल है। एकजुट समाज व देश ही भारत को पुनः विश्वगुरु बना सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार की कमियां बताते हुए जनता के मुद्दों पर संघर्ष करेगी। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक जनता की आवाज बुलंद होगी।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, डिजिटल संवाद जिलाप्रभारी अमरजीत सिंह राजा, मंडल डिजिटल प्रभारी जयदीप मुखर्जी, महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक भगत जी, गोड्डा जिलाध्यक्ष राजेश झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल सिंह, पार्टी के जिला पदाधिकारीगण, महागमा विधानसभा के सभी कोर कमेटी के सदस्य समेत विधानसभा अन्तर्गत निवास करने वाले हजारों कार्यकर्ता आमजन जुड़े रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

DEOGHAR NEWS: देवघर के युवाओं को होटल मैनेजमेंट में मिलेगा फ्री एडमिशन, उपायुक्त ने दिए प्रचार-प्रसार के निर्देश

June 6, 2026

DEOGHAR NEWS: देवघर में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष आधार कैंप शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और जरूरी दस्तावेज

June 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पर्यावरण दिवस पर परिसदन में पौधरोपण, उपायुक्त ने दी पौधे बचाने की सीख

June 6, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.