रांची : केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में झारखंड विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी समेत भाजपा और आजसू के दस विधायकों ने उनके नामांकन पत्र में बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर किए। 1मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ दोपहर 2.15 बजे विधानसभा पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने विधानसभा के प्रभारी सचिव सह चुनाव पदाधिकारी विनय सिंह के समक्ष नामांकन की औपचारिकताएं पूरी की। 58 वर्षीय मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। नकवी ने झारखंड से अपना गहरा लगाव बताया। शायराना अंदाज में बोले कि ‘जब रात है ऐसी मतवाली तो सुबह का आलम क्या होगा’।र



