Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची -विकास की नयी इबारत लिखी मोदी सरकार ने : रघुवर दास
Top Stories

रांची -विकास की नयी इबारत लिखी मोदी सरकार ने : रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 9, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के 6 सालों में देश ने विकास की नई इबारत लिखी है। इन 6 सालों के दौरान कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए, जिसके कारण देश स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मोदी सरकार की दूसरी पारी के पहले वर्ष में सदियों से अटके कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए जो मील का पत्थर साबित होंगे। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय से बगोदर विधानसभा में वर्चुअल रूप से जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि
पिछले एक साल में मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर इसे भारत का अभिन्न अंग बनाया। वहीं मुस्लिम बहनों के लिए अभिशाप बने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी बनाकर सभी मां बहनों को बड़ी राहत प्रदान की है। देश के असंख्य लोगों की आस्था से जुड़े भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का रास्ता भी मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही खुल पाया। इसके अलावा धार्मिक रूप से प्रताड़ित लोगों के लिए सीएए के तहत भारत में शरण देने का मार्ग प्रशस्त किया। दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का गठन किया, जो हमारी सेना को मजबूती प्रदान करेगा।
श्री रघुवर दास कहां की कोरोना के दौरान भी केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को राह दिखाई है। कोरोना के बावजूद देश में आर्थिक सुधार की गति कम नहीं हुई है। मध्यम व लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए आसान ऋण की व्यवस्था की गई है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक पैकेज घोषित कराया, जो रोजगार, कृषि, युवाओं, महिलाओं के लिए सहायक साबित हो रहा है। लॉक डाउन के दौरान 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 माह का अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं के खाते में ₹500, किसानों के खाते में ₹2000 भेजे जा चुके हैं। इसी प्रकार बुजुर्ग व विद्यार्थियों के भी खाते में 1000-1000 रुपए दिए जा रहे हैं। 8 करोड़ महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर निशुल्क दिए गए। मोदी सरकार ने रेहड़ी पटरी वालों की भी सुध ली है। उन्हें भी अपने व्यवसाय को फिर से खड़ा करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना पेश की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। वोकल फोर लोकल नारे के साथ देश में स्थानीय उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेरी सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा उत्पाद स्वदेशी कंपनियों से खरीदें।
पिछले छह वर्ष के दौरान देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक हो या सैनिकों की चिर परिचित पुरानी मांग वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी देना हो, मोदी सरकार ने किसी भी चीज से समझौता नहीं किया। इसी प्रकार वन नेशन वन टैक्स के तहत पूरे देश में जीएसटी लागू कराया नौजवानों के लिए मुद्रा लोन, स्टार्टअप और स्टैंड अप इंडिया योजना शुरू की गई। हर घर तक जल पहुंचाने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया गया। हाल ही में एक देश एक राशन कार्ड की घोषणा की गई, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने में अपने राशन कार्ड से राशन ले सकेगा। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकेगा। रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

धर्मांतरण के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने लड़ाई छेड़ी
पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास कहां की भगवान बिरसा मुंडा ने छोटी सी उम्र में ही अंग्रेजों की हुकूमत की जड़ों को हिला कर रख दिया। अंग्रेजों के अत्याचार और धर्मांतरण का विरोध करते हुए उन्होंने उलगुलान किया। आदिवासी संस्कृति को मिटाने पर तुले अंग्रेजो के खिलाफ अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को संगठित कर लड़ाई छेड़ी। उनके बलिदान दिवस पर आज झारखण्ड समेत पूरा देश उनके प्रति नतमस्तक है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

SOUTH EASTERN RAILWAY: यात्री ध्यान दें! दक्षिण पूर्व रेलवे ने 13 से 26 जुलाई तक 16 मेमू ट्रेनों को किया रद्द, चक्रधरपुर-राउरकेला रूट पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

July 3, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :CANCELLATION OF MEMU TRAINS

July 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में पीआईबी की मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप-2026’ संपन्न, केंद्र की किसान कल्याण योजनाओं और आधुनिक खेती पर पत्रकारों से हुआ संवाद

July 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.