रांची।
शहर के कचहरी चौक पर लगे सीएम के पोस्टर पर असमाजिक तत्वों ने कालिख पोते् जाने का मामला प्रकाश मे आया है । पुलिस ने पोस्टर को हटाया दिया है।ऐसी आशंका है कि स्थानीय नीति के विरोधी संगठनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ज्यादातर विपक्षी दल नीति का विरोध कर रहे हैं। झामुमो ने तमाम जिलों में सीएम का पुतला फूंका है। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए झामुमो ने 17 अप्रैल को बैठक बुलाई है जबकि झाविमो ने 22-23 अप्रेल को नाकेबंदी का एलान किया है। विरोध भड़कने की संभावना को देखते हुए पुलिस सतर्क है। अधिकारियों को चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है।
