
Ranchi.


झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने राज्य सरकार से मांग की है कि ऊर्जा निगम के विभिन्न इकाइयों में काम कर रहे संगठित और असंगठित कामगारों को भी राज्य सरकार 50 लाख का बीमा कराए साथ ही इस आवश्यक सेवा में काम कर रहे खासकर असंगठित कामगारों का मेहनताना दुगुना करे ताकि ये अपने परिवार का भरण पोषण ठीक से कर पाए ।
अजय राय ने कहा कि ये कामगार लगातार 24 घंटे काम कर रहे है और इन सबको कोरोना के विस्वब्यापि महामारी में भी कोई सुविधा नही मिल पा रही है बावजूद ये आम नागरिकों के हित में अपने जान प्राण को दांव पर रखकर 24 घंटे विधुत आपूर्ति बहाल रखकर अपना फर्ज निभा रहे हैं ।
अजय राय ने बताया कि इनको ना ही सेप्टी किट और ना ही सेनेटाइजर उपलब्ध हो पा रहे है बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर ये काम कर रहे है ।श्री राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि वो इन सबको जरूरी safety equipment सामानो के साथ साथ इनको 50 लाख का बीमा कराए और इनका मेहनताना बढ़ाये चुकी वो खुद इस विभाग के मंत्री भी है और राज्य के मुख्यमंत्री भी ।

