
रांची। ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के तरफ से दिए गए आग्रह को स्वीकार करते हुए लॉक डाउन अवधि की फीस शिक्षण संस्थानों को नहीं लेने का आदेश दिया है ।
इस संबंध में ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन के झारखंड अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लॉक डाउन होने से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों के सामने फीस देने की बाध्यता इस कदर सता रही थी कि वह कैसे अपने बच्चों का पठन-पाठन आगे करा पाएंगे। लॉक डाउन के कारण न वो घर से बाहर जा सकते है और न कोई काम कर सकते है । इन परिस्थितियों में वह फीस कैसे भरेंगे यह चिंता उन्हें लगातार सता रही थी।
इस मुद्दे को ऑल स्कूल पैरंट्स एसोसिएशन ने काफी गंभीरता से लेते हुए कल ही झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ट्वीट और मीडिया के माध्यम से मांग किया था कि राज्य सरकार इस पर पहल करें और लॉक डाउन के दौरान सभी स्कूलों को निर्देश दे कि वह lockdown अवधी का फीस अभिभावकों ना ले। राज्य के मानव संसाधन मंत्री जगन्नाथ महतो द्वारा इस संबंध में दिए गए बयान का ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन स्वागत करता है और उन्हें दिल से आभार प्रकट करता है जिन्होंने लाखो अभिभावकों की पीड़ा को समझा ।

