
राँचीःराज्य के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर और डीजीपी केएन चौबे को ज्योत महोत्सव में आमंत्रित करने राँची पहुंचे ट्रस्ट के अध्यक्ष सीनियर रिटायर्ड डीएसपी कन्हैया उपाध्याय.आज साई मानवसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ने पेयजल मंत्री और डीजीपी को पुष्पगुच्छ देकर 21 मार्च को जमशेदपुर में होने वाले चतुर्थ साई ज्योत महोत्सव में आने का न्योता दिया.चूँकि यह महोत्सव बिना आमंत्रण पत्र के होता है इसलिए श्री उपाध्याय ने बाबा के प्रिय पुष्प गुलाब देकर ही आमंत्रित किया.



