
रांची ।
मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गुमला जिला के घाघरा प्रखंड स्थित प्लस टू स्कूल में पढाई कर रही 9वीं कक्षा की छात्रा ममता को पढ़ाई हेतु एक लाख रुपये दिये जाने की घोषणा की।
ज्ञात्वय है कि 14 साल की ममता की शादी उसके परिजनों से उसके मर्जी के खिलाफ कर दी थी,जबकि वो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। उसकी शादी 4 फरवरी को होनी वाली थी।माता-पिता ने जब उसकी मिन्नतें नहीं सुनी तो ममता ने विधिक सेवा प्राधिकार के नाम आवेदन देकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई। मामला गुमला एस0पी0 के पास गया और उन्होंने घाघरा थाना के थाना प्रभारी को कारवाई कर शादी रुकवाने का निदेश दिया। पुलिस ने ममता को अपने संरक्षण में लेकर ममता को चाइल्ड वेलफेयर सोसाईटी के समक्ष प्रस्तूत किया। ,
मुख्यमंत्री श्री दास ने ममता की इस हौसला को देखते हुये उसकी पढ़ाई हेतु एक लाख रुपये देने की घोषणा की।


