
रांची।राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक द्वारा विधायक आवास सभागार रांची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मिलन समारोह में झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह अपने पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक में केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा के समक्ष सदस्यता ग्रहण किया पार्टी में झारखंड नवनिर्माण दल के महेश्वर खेरवार पुष्पा पन्ना आमदनी सुकून शशिकांत भगत प्रकाश उरांव भगत सहित सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्यगण शामिल हुए। इसके अलावा बोकारो जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष व मुखिया उमेश महतो बगोदर के सुदामा मिश्रा अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक में शामिल हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली से लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। झारखंड में अपराध बढ़ा है महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है नौजवान हताश हैं अधिकारी व बेरोजगारी बढ़ गई है श्री राणा ने कहा कि झारखंड में पिछड़ों का आरक्षण प्रतिशत बढ़ना चाहिए एवं महिलाओं को 50% आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास आनंद के साथ हो विस्थापन आयोग का गठन जल जंगल जमीन की रक्षा होनी चाहिए।
श्री राणा ने कहा कि झारखंड नवनिर्माण जल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व अन्य साथियों का राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक में शामिल होने से निश्चित रूप से झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक मजबूत हुआ है।मौके पर झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि सत्ता और लोग में लोग मजबूत जल को चुनते हैं लेकिन हम झारखंड नवनिर्माण की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए राजद लोकतांत्रिक को मजबूत बनाने के लिए अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुड़े रहे हैं निश्चित तौर पर राणा जी के नेतृत्व में हम खुशहाल झारखंड बनाएंगे।
मिलन समारोह में राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश यादव संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष शारदा देवी केंद्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन यादव बलवीर देव कमलादेवी केंद्रीय महासचिव प्रणय कुमार बबलू विक्रांत विश्वकर्मा, चंद्रशेखर भगत केंद्रीय सचिव राजेश कुमार अनिल राम रंजीत कुमार सिंह कुलेश्वर साहूरामकुमार यादव सबबर फातिमी, सतीश प्रसाद, अनिल कुमार सहित आने पदाधिकारी उपस्थित थे।



