
राँची:आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरूनानक होम फोर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन बरियातू में दिव्यांग बच्चों के बीच अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने फल वितरण किया.परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने झाड़ू चलाकर श्रमदान किया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी ने अंत्योदय यानि जो अंत मे है उनके उदय के लिए परिश्रम किया है.उनके महान विचारों को अपनाकर ही समाज के पिछड़े,शोषित,वंचित को समानता दिलाई जा सकती है वैसे लोगों को मुख्यधारा में शामिल करना हम सभी का लक्ष्य है.
श्री पोद्दार ने गुरूनानक होम फोर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन में दिव्यांग बच्चों की नि:शुल्क सेवा के लिए सराहना की और कहा कि मरीज बच्चों के परिजन को भी निःशुल्क ईलाज और भोजन संस्था की ओर से दी जा रही है,ये ऐसा महान कार्य है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है.उन्होने कहा कि मैं रांची में रहकर भी इस संस्था से अनजान था,जिसका मुझे अफसोस है.श्री पोद्दार ने गुरूनानक होम फोर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन को अपने सांसद निधि से 11 लाख का एम्बुलेंस प्रदान किया.
श्री सेठी ने कहा कि संस्था पिछले 50 सालों से निःस्वार्थ काम कर रही है.उन्होने कहा कि संस्था गुरूनानक देव जी महाराज एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को अपनाकर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की सेवा कर रही है.गुरूनानक देव जी की 500 वीं जयंती पर इस संस्था शुरआत की गई थी.
कार्यक्रम का संचालन जसबीर सिंह ने किया इस अवसर पर मेजर गुरुदयाल सिंह,कुलदीप सिंह,देवेंद्र चड्डा, दलबीर सिंह बीरे,गोल्डी जग्गी,शैली जग्गी,शरणदीप सिंह गिल ,जयदीप सिंह चड्डा, डॉ अनिल कुमार पांडेय,कंवलजीत सिंह,एहरार खान आज़ाद,हरविंदर सिंह दौड़ एवं संस्था के डॉक्टर एवं स्पोर्टिंग स्टाफ उपस्थित थे.



