जमशेदपुर -राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के रांची महाधिवेशन में शहर के सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

120
AD POST

जमशेदपुर। राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक की ओर से 8 सितंबर रविवार को रांची में आयोजित महाधिवेशन को सफल बनाने में पार्टी के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला कमिटी नमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई । राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक संसदीय बोर्ड की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी के नेतृत्व में आज सुबह सुबह महाधिवेशन में शामिल होने वाले पार्टी के सारे नेता और कार्यकर्ता बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के समीप जुटे, वहां से दर्जनों बड़े छोटे चार पहिया वाहनो पर सवार होकर पार्टी नेता व कार्यकर्ता श्रीमती शारदा देवी के नेतृत्व में आदित्यपुर -गम्हरिया होते हुए रांची के लिए रवाना हुए। रांची के कार्निवल हॉल में राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के महाधिवेशन का आयोजन किया गया, जहां पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा समेत अन्य पदाधिकारी महाधिवेशन को संबोधित किया, इसमें राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक संसदीय बोर्ड की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी भी शामिल रही, उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में झारखंड के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गएं, जो आने वाले दिनों में राज्य की दशा और दिशा तय करेगी। पार्टी सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए राज्य के आदिवासी, पिछड़े,दलित मजदूर और आम लोगों के हितों की रक्षा को लेकर ठोस रणनीति तैयार कर आगे जनहित में कार्य करेगी। श्रीमती शारदा देवी ने कहा कि महाधिवेशन में राज्य में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर भी कई ठोस निर्णय लिए गए। पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने विपक्षी महागठबंधन पर जोर देते हुए राज्य की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इसे लेकर जनहित में कई कार्यक्रम भी तय किए गए। जल्दी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें सरकार की विफलताओं से अवगत कराएंगे।राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के महाधिवेशन को सफल बनाने में पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह और सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष फुलेश्वर साव की भी खास भूमिका रही। दोनों जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रांची महा अधिवेशन में शामिल हुए और पार्टी के नीति से जानते हो से वाकिफ होते हुए जनहित की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसमें उषा अग्रवाल, सुनैना देवी, सुमित्रा देवी, श्रद्धा देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। इसमें राष्ट्रीय जनता दल लोकतांत्रिक के केंद्रीय सदस्य डॉक्टर संजय पाठक के अलावा विभिन्न तैयारी समितियों समितियों के प्रभारियों की सक्रिय भूमिका है। समिति के संयोजक शेखर यादव एवं उपेंद्र रजक, वाहन समिति के प्रभारी दिनेश त्रिपाठी, रविंद्र राय, प्रचार समिति के अशोक शर्मा, मोहम्मद महमूद आलम, भोला रजक, सांस्कृतिक समिति के प्रभार जितेश तिवारी, संजीत कुमार के अलावा अशोक शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, शेखर यादव, विनय मिश्रा, मोहम्मद महमूद आलम, रौशन अली, हसमत अली, सुरेंद्र यादव, कुंदन सिंह, सुनील कुमार, अभय जैन, वीरेंद्र सिंह, विनय मिश्रा,अशोक सिंह, एनके सिंह, एसपी सिंह, ए सिंह, मुकेश कुमार, कृष्णा मुंडा,प्रदीप कुमार,अजय साह, डीआर बैठा, अजीत कुमार, विकास कुमार और रोहित सिंह समेत भारी संख्या में पार्टी से जुड़े लोग लोगों ने महा अधिवेशन को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More