
जमशेदपुर।
सिदगोड़ा क्षेत्र में रांची के एक यूवक के साथ लड़की के परिवार वालो ने जमकर पीटने के बाद बिष्टपुर स्थित साईबर थाना के सामने फेक कर चला गया । वही पुलिस ने उस यूवक को एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया है ।वही घटना की सूचना पर सिटी एस पी एम जी एम अस्पताल पहुंच कर घायल यूवक के साथ मिलकर मामले की जानकारी ली।
घटना के लेकर घायल यूवक ने बताया कि गोलमुरी के नामदा बस्ती के रहने वाली एक परिवार ने अपनी बेटी के शादी के लिए वैवाहिक विज्ञापन दिय़ा था। उस विज्ञापन के आधार पर हमने उस लड़की से शादी करने प्रस्ताल दिया था। उस प्रस्ताव को लड़की के परिवार वालो ने मांन भी लिया था। कुछ दिन के बाद लड़की परिजनो नें शादी से इनकार कर दिया। लेकिन लड़की ने परिवार वालो की बात की दरकिनार करते हुए मेरे से शादी को तैयार हो गई और मेरे साथ रहने लगी। तीन माह मेरे साथ बिताने के बाद लड़की वापस जमशेदपुर आ गई। उसके वापस आने के बाद मैने उसे कई बार मनाया भी । लेकिन नही मानने के बाद वह वापस आ गया। इसी बीच लड़की के दोस्त मूझे बार बार जमशेदपुर नही आने की घमकी देते थे। आने पर अंजाम भूगतने की घमकी दी जाती थी। उसी घमकी के मद्देनजर आज में जमशेदपुर आया।जहां नामदा बस्ती में लड़की के परिजनो ने जमकर मारा और उसके संजय सिह नामक व्यक्ति अपने कार्यलय ले गए। वहा भी उसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस के कारण उसकी जान बच गई।
वही घटना की सूचना सिटी एस पी घायल यूवक को देखने एम जी एम अस्पताल पहुंचे और पूछताछ की। उन्होने कहा कि लड़के और लड़की के विवाद का मामला है। जॉच की जा रही है।जॉच के बाद ही खुद कहा जा सकता हैं।

