
रामगढ़ । यूरोपियन यूनियन और प्लान इंडिया द्वारा संचालित गर्व परियोजना के तहत झारखंड आधारित संस्था युवा (यूथ्स यूनियन फॉर वोलेन्टरी एक्शन) द्वारा संचालित जन-जागरुकता (मीडिया) अभियान रथ रामगढ़ प्रखंड के कुंदरुकलां पंचायत पहुंचा। युवा नामक ये संस्था इस अभियान के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं उनके समर्थन सहित उनके विकास के अधिकार दिलाने का काम कर रही है। इस अभियान की सहभागी एजेंसी “स्वर” विभिन्न पंचायतों में लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से दिन भर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजन करने का काम करती है। इसी क्रम में अभियान दल आज रामगढ़ प्रखंड के कुंदरकलां पंचायत पहुचा जहां काफी संख्या में ग्रामीणों ने अभियान रथ का पुरजोर स्वागत किया। इस काय्क्रम का शुभारंभ पंचायत सचिव ब्रह्मानंद पाठक ने फीता काटकर किया। गांव के लोगों ने ऐसी ही योजना बनाकर लोगों को जागरुक करते रहने की बात भी कही।
विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जैसे चित्र प्रदर्शनी, सहिया चुल्हा, पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ जागरुक करने का काम किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए दल के सद्स्यों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें शामिल प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिये प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभियान दल की तरफ से कुमार संभव, ओम प्रकाश पाठक, कुमार कुणाल, रामदीन कुमार आदि शामिल थे।

