
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी सचिव राकेश साहू ने 48 जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रखी हैं। गुरूवार को राकेश ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम जिलाध्यक्ष बिजय खॉ को टिकट की मांग करते हुए एक अनुरोध पत्र सौंपा हैं। इस दौरान बिष्टुपुर स्थित जिला कांगे्रस पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शफी अहमद खान एवं राहुल गोस्वामी मौजूद थे। अनुरोध पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश प्रभारी आर पी एन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राष्ट्रीय सचिव, सह झारखंड प्रभारी युवा कांग्रेस दीपक मिश्रा, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुमार गौरव, पूर्वी विधानसभा प्रभारी परविंदर सिंह को भी भेजी गयी हैं।



