
राजेस तिवारी
पटना |
बिहार के बाहुबली छोटे सरकार उर्फ़ अंनत सिंह एक फिर मुसीबत में है | आर्थिक अपराध ईकाई (इओयू )ने उनकी संपति जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) को भेजा है | अंनत सिंह का नाम अपराध और घोटाले के उन 16 आरोपियों में शामिल है जिनकी सूची इओयू ने इड़ी को भेजी है| इस सूची में बिहार बोर्ड के रिजल्ट घोटाले का मास्टरमाइंड बच्चा राय भी शामिल है | ईओयू के आइजी जेएस गगवार ने जानकारी दी | इओयू ने प्रीवेंशन औफ मनी लाउडिग एक्ट 2002 (पीएमएलए )के तहत यह प्रस्ताव बेजा है | इसके पहले राज्य सरकार भी संपति जब्त करने के लिए 52 ऐसे लोगो की सूची इडी के पास भेज चुकी है | राज्य सरकार व इओयू से मिली कुल 68 लोगो की सूची में से 16 की संपति इडी जब्त कर चुकी है | शेष मामलो में हो रही है | विदित हो की पीएमएलए के तहत अपराधियो की संपति जब्त करने का अधिकार केवल इडी के पास है | बिहार सरकार ने भ्रष्ट्राचार से अर्जित संपति जब्त करने के लिए स्पेशल कोर्ट एक्ट बनाया है ,लेकिन इसकी प्रकिर्या लंबी तथा दायरा भी कम है |
सूची में शामिल लोग
(1) अंनत सिंह (मोकामा के निर्दलीय विधायक )
(2 )बच्चा राय (रिजल्ट घोटाले का मास्टरमाइंड )
(3) महताब खान व मनोज यादव (गया का इंट्री माफिया )
(4) मेहताब व रवि शर्मा (मुगेर के हथियार तस्कर )
(5) सुरेंद्र कुमार व सीता कुमारी (करोड़ो की ठगी के आरोपी दंपति पटना )
(6 ) पंकज कुमार (पटना )
(7)दिनेश चौधरी (दरभंगा )

