राजेस
पटना | सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी व र्व सांसद मो.शाहबुद्दीन के करीबी रहे लड्डन मिया को पुलिस ने शनिवार की सुबह तीन दिनों की रिमांड पर ले लिया | इसके पहले गुरुवार को पुलिस ने सीजे एम कोर्ट में सात दिनों की रिमांड का आवेदन दिया था ,जिस पर शुक्रवार को कोर्ट ने 72 घंटे की रिमांड को स्वीकृति दी थी | इसके बाद जेल प्रशासन ने लड्डन को पुलिस के हाथो सोप दिया | लड्डन को कड़ी सुरझा में सिवान नगर थाने लाया गया वहां पहले दिन पूछताछ शुरू हो गई | बताया जा रहा है की पूछताछ में पुलिस के आला अधिकारी लगे हुए है | सूत्रों के अनुसार पुलिस पाचो गिरफ्तार युवको के बयान की लड्डन की पुस्टि कराकर उसका जुर्म कबूल कराने की कोशिश करेगी | लड्डन मिया पर पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या का आरोप है | मुख्य शूटर रोहित और रिशु ने भी इसी तरह का बयान दिया है |
रोहित व रिशु की रिमांड अवधि भी बढ़ी
पत्रकार हत्याकांड में दो दिन से रिमांड पर लिए गए रोहित और रिशु की रिमांड अवधि भी एक दिन बढ़ गई है पुलिस ने इस बारे में शनिवार को अदालत में आग्र्रह किया था शनिवार को उन्हें जेल प्रशासन के हवाले किया जाना था अदालत का आदेश आने पर पुलिस ने जेल को सुपुर्द नहीं करते हुए जाँच और पूछताछ जारी रखी है | एसपी ने यह भी बताया की रोहित और रिशु के बयान में कोई खास अंतर नहीं है लेकिन पूछताछ के लिए और समय लेना जरूरी है | यह भी संभव है की रोहित और रिशु को लड्डन के सामने कर भी पुलिस लड्डन से सच्चाई उगलवाने में कामयाब रहेगी |




