
जमशेदपुर।झारखंड सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के ज्ञानवर्धन हेतु मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना का आयोजन किया जा रहा है इस क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला से विभिन्न स्कूलों के 40 बालक एवं बालिकाओं का चयन मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत किया गया। मुख्यमंत्री शैक्षिक भ्रमण योजना के तहत 20 अगस्त से 25 अगस्त तक 40 बालक एवं बालिकाओं को नई दिल्ली और अमृतसर का भ्रमण कराया जाएगा। आज जिले के दो शिक्षक योगेंद्र शर्मा और सोनाली रजक साथ ही पूर्वी सिंहभूम झारखंड शिक्षा परियोजना के सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में इन चयनित बालक एवं बालिकाओं को भ्रमण के लिए भेजा गया। मुख्यमंत्री शैक्षिक प्रमाण योोजना का उद्देश्य बच्चों का ज्ञान वर्धन करना है। पांच दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम में बच्चे नई दिल्ली में विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों एवं स्थलों का भ्रमण करके उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। बच्चों को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर एवं अटारी बॉर्डर का भी भ्रमण कराया जाएगा



