Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रेलवे क्षेत्र में वेंडर बेस का विस्‍तार करने और कारोबार के अवसर बढ़ाने के बारे में जानकारी देने के लिए लखनऊ में मेगा वेंडर बैठक आयोजित
Top Stories

रेलवे क्षेत्र में वेंडर बेस का विस्‍तार करने और कारोबार के अवसर बढ़ाने के बारे में जानकारी देने के लिए लखनऊ में मेगा वेंडर बैठक आयोजित

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 3, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
लखनऊ।

भारतीय रेल की अनुसंधान इकाई – रिसर्च डिजाइन एंड स्‍टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा आज लखनऊ में आयोजित वेंडर बैठक में देश भर के उद्योगों के लगभग 500 प्रतिनि‍धियों ने हिस्‍सा लिया। रेलवे क्षेत्र में वेंडर बेस का विस्‍तार करना और कारोबार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्‍य से यह विशेष मेगा वेंडर बैठक आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम के दौरान, आरडीएसओ की ऑनलाइन वेंडर स्‍वीकृति प्रक्रिया और ‘कारोबारी सुगमता’ बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों पर विस्‍तृत प्रस्‍तुति की गई एवं तीन स्रोतों से कम वाले मदों का विवरण दिया गया। यह बताया गया कि आरडीएसओ ने तीन स्रोतों से कम वाले आरडीएसओ नियंत्रित मदों के लिए खुद को पंजीकृत करने हेतु वेंडर को बढ़ावा देने के कई उपाय शुरू किए हैं। उदाहरण के लिए, तीन स्रोतों से कम वाले मदों के लिए पंजीकरण शुल्‍कों को सूक्ष्‍म /लघु उद्यमों के लिए 1,50,000 रुपये से घटाकर 10,000 रुपये तथा अन्‍य उद्यमों के लिए 2,50,000 रुपये से घटाकर 50,000 रुपये कर दिया है। इसके अलावा, ऐसे मदों के लिए उत्‍पाद परीक्षण शुल्‍क भी आरडीएसओ द्वारा वहन किया जाएगा।

इस अवसर पर वेंडर स्‍वीकृति प्रणाली के बारे में अपने विचार/सुझाव देने के लिए उद्योगजगत के प्रमुख प्रतिनिधि‍यों को भी आमंत्रित किया गया था।

संभावित निविदादाताओं को इसके बारे में अच्‍छी तरह अवगत कराने के उद्देश्‍य से, इस बैठक में तीन स्रोतों से कम वाले कई मदों को भी दर्शाया गया।

उद्योग और आरडीएसओ के वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच अलग-अलग बातचीत भी की गई, ताकि विभिन्‍न उत्‍पादों और वेंडर स्‍वीकृति प्रक्रिया के बारे में अच्‍छी तरह अवगत कराया जा सके।

कार्यक्रम में, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री वी के यादव ने वीडियो कॉन्‍फेंसिंग के माध्‍यम से भागीदारों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए भारतीय रेल की प्रगति में साझेदार बनने तथा भारतीय रेल की आपूर्ति श्रृंखला को सशक्‍त बनाने के लिए उद्योगजगत का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि उद्योगजगत के समर्थन के बिना भारतीय रेल का निष्‍पादन संभव नहीं है। भारतीय रेल की सफलता उद्योगजगत की सफलता से जुड़ी है। उन्‍होंने उद्योगजगत से कहा कि वे अपनी जरूरतों के बारे में बताएं। उन्‍होंने कहा‍ कि सरकार वेंडर पंजीकरण से लेकर ई-खरीद और उत्‍पाद निरीक्षण से लेकर भुगतान तक खरीद की संपूर्ण प्रक्रिया को सुसंगत बनाने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने कहा कि हमें गुणवत्तापूर्ण उत्‍पाद की जरूरत है और गुणवत्ता से परे उत्पादों से पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। पंजीकरण रद्द होने के बाद फिर से पंजीकरण कराना काफी मुश्किल होगा।

बैठक के मुख्‍य अतिथि रेलवे बोर्ड के अपर सदस्‍य (भंडार) श्री ओ पी खरे ने कहा कि इस वेंडर बैठक में उद्योगजगत की अत्‍यधिक भागीदारी होना कल्‍पना से परे है। देश के आकार के बारे में राय व्‍यक्‍त करते हुए, उन्‍होंने कहा कि तीन स्‍वीकृत स्रोतों से कम वाले कई मदों का होना आश्‍चर्यजनक है, वहीं दूसरी ओर, यह उद्योगजगत के लिए एक अवसर भी है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय रेल का तेजी से विकास हो रहा है, किंतु उद्योगजगत के सक्रिय सहयोग के बिना यह संभव नहीं है। सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में यह काफी सहायक होगा। उन्‍होंने कहा कि आरडीएसओ के प्रयासों की सराहना होनी चाहिए और उद्योगजगत को दोनों के परस्‍पर लाभ के लिए पूरा फायदा लेना चाहिए।

आरडीएसओ के महानिदेशक श्री वीरेन्‍द्र कुमार ने आरडीएसओ द्वारा वेंडर बेस बढ़ाने की दिशा में किए गए विभिन्‍न उपायों के बारे में बताया। विशेष तौर पर उन्‍होंने भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के अनुसार तीन स्रोतों से कम वाले मदों और कारोबारी सुगमता बढ़ाने के बारे में चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि इससे प्रतिस्‍पर्धा बढ़ेगी और खरीद की लागत तथा सेवा की लागत में कमी आएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS:भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह की अंतिम अरदास कल साकची गुरुद्वारा में

September 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS : मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने सफाई मित्रों संग मनाई विश्वकर्मा पूजा, कर्मियों के बीच बांटा भोग

September 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:आईएसएसओ (ISSO) नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में मनन अदेसरा का जलवा, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

September 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.