
जमशेदपुऱ.।


रेल मंत्रालय ने 1 जून से 200 ट्रेन प्रतिदीन चालाने की हरीझंडी दिखा दी है। यह ट्रेन स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस और श्रमिक एक्सप्रेस के अलावे रहेगी। यह ट्रेन गैर वातानुकूलित द्वितीया श्रेणी की होगी।इन ट्रेनो के लिए टिकट की बुकिग ऑनलाइन होगा। रेलवे इन ट्रेनो की टाईम टेबल भी जारी जल्द ही करेगा। इसके लिए टाईम टेबल तैयार किया जा रहा है। वही किस जॉन में कितनी ट्रेन चलेगी। इसकी जानकारी अभी नही दी गई है।
मालूम हो कि कोरोना वायरस के सक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन मे भी रेल मंत्रालय के द्रारा श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाया जा रहा है। भारतीय रेल के द्रारा अब तक कुल 1600 ट्रेनों के माध्यम से लगभग 21.5 लाख श्रमिकों को उनके स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है।
वही रेल मंत्रालय ने राज्य सरकारों से अनुरोध किया गया है कि जो श्रमिक रास्ते में हैं उन्हें राज्य सरकारें मैन लाइन रेलवे स्टेशन के नजदीक पंजीकृत करें एवं इसकी लिस्ट रेलवे को दें जिससे कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके।

