
जमशेदपुर। पूर्वी जमशेदपुर मे मतदान के एक दिन पहले यानि आज रघुवर दास ने प्रचार समय के खत्म होने के बाद भी झंडा और बैनर के साथ बाइक से और पैदल रैली निकाली. जो सरासर चुनाव आयोग के निर्देश का उल्लंघन है. मतदान के 48 घंटे पहले से ही कोई भी उम्मीदवार किसी तरह ना ही रैली निकाल सकता है और ना ही किसी सभी को संबोधित कर सकता है. चुनाव आयोग के निर्देश में इस बात का साफ उल्लेख है कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान झंडा और बैनर या किसी तरह के प्रचार सामग्री का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. लेकिन पूर्वि जमशेदपुर में सुबह से ही रघुवर दास क्षेत्र में झंडा और बैनर लेकर कभी बाइक से तो कभी पैदल रैली निकाल रहे हैं.



