जमशेदपुर – भाजपा गोलमुरी मंडल में ‘घर-घर रघुवर’ अभियान की हुई शुरुआत, प्रत्येक गली के प्रत्येक घरों में पहुँचना है लक्ष्य

102
AD POST

जमशेदपुर।

राज्य में जब विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान भी नही हुआ है वैसी स्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अधीन गोलमुरी मंडल द्वारा लक्ष्य 65 प्लस के चुनावी रणनीति के अनुरूप सोमवार से ‘घर-घर रघुवर’ अभियान की शुरूआत मंडल अंतर्गत टुइलाडूंगरी क्षेत्र से की गई। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद व नरेंद्र मोदी-रघुवर दास जिंदाबाद के नारों के संग टूइलाडूंगरी क्षेत्र के घरों में जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई। इस अभियान में कार्यकर्ता एक ओर जहाँ केंद्र सरकार व राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं के लाभ से जनता को अवगत करा रहे हैं वहीं दूसरी ओर मतदाताओं से संवाद कर भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील भी कर रहे हैं। अभियान के तहत कार्यकर्ता बीते साढ़े चार वर्षों राज्य सरकार की विकसोनोमुखी नीतियों व किए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा गोलमुरी मंडल द्वारा अभियान सभी बूथों पर चलाया जाएगा।

AD POST

इस मौके पर उपस्थित गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा ने बताया कि ‘घर-घर रघुवर’ अभियान के तहत मंडल के सभी क्षेत्रों एवं प्रत्येक गली के प्रत्येक घरों में भाजपा कार्यकर्ता दस्तक देकर सरकार के विकास कार्यों व पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। बीते सालों में राज्य में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हुआ है जिससे संगठन और अधिक मजबूत स्थिति में है।

इस दौरान मुख्यरूप से मंडल प्रभारी गुरुदेव सिंह राजा, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, अजय सिंह, अशोक सामंत, प्रेम झा, शीनू राव, पप्पू उपाध्याय, राकेश राव, रंजीत सिंह, सतीश शर्मा, श्रीनिवास राव, सुदीप दास, किशोर राजा, मदन साहू, ज्योति अधिकारी, सोनिया साहू, सरस्वती साहू, सीमा जायसवाल, कामेश्वर साहू, राजेश कुमार, लतिका साहू, सतीश कुमार, जयदीप मुखर्जी, रवि दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

21:57