
RANCHI रांची में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकी निकाली गई। झांकी के माध्यम से विभिन्न विभागों ने अपनी उपलब्धियां और राज्य की गौरवमय तस्वीर पेश की। परेड और झांकी को देखने के लिए लोग बड़े उत्सुक नजर आए।विभिन्न विभागों की झांकियां निकाली गई हैं। पर्यटन विभाग ने पारसनाथ जैन मंदिर बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की झांकी में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया दर्शाई गई है। सूचना जनसंपर्क विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार मिला। यह झांकी परमवीर चक्र विजेता शहीद लांसनायक अल्बर्ट एक्का के योगदान पर आधारित है। दूसरा पुरस्कार पेयजल स्वच्छता विभाग की झांकी को मिला है। यह जल जीवन मिशन पर आधारित झांकी है। तीसरा पुरस्कार परिवहन विभाग की झांकी को मिला है। यह झांकी सड़क दुर्घटना से बचाव पर आधारित थी।



