
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,25 अप्रैल

मुखिया बुधराम टोप्पो को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने के आरोपी बागबेड़ा थाना प्रभारी पर 48 घंटे के अंदर उचित कार्रवाई करने की मांग मुखिया संघ जमशेदपुर प्रखंड द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गयी है। शुक्रवार को मुखिया संघ द्वारा एसएसपी को सौंपे गये ज्ञापन में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गयी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से बुधराम टोप्पो, महेन्द्र आलडा, कानू मुर्मू, गणेश विश्वकर्मा, सुरेश निषाद, सुनील सरदार, रविन्द्र प्रसाद, पिंटू चैबे, शकुंतला गोडसरा, अमन गुप्ता, डब्बू सिंह, मुरमुनी किस्कु, अवधेश ठाकुर, पलटन मुर्मू आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि गो दिन पुर्व बागबेङा थाना क्षेत्र में तेजाब नाला के घेरने को लेकर बस्तीवासियो पर हल्का बल का प्रयोग किया गया था