पुणे में आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 के हॉकी प्रतियोगिता में झारखण्ड बालिका U17 टीम ने रजत प्राप्त की।आज खेले गए फाइनल मैच में अपने चिर प्रतिद्वन्दी हरियाणा से 1-2से पराजित होकर झारखण्ड टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा ,पिछले वर्ष भी झारखण्ड टीम इसी टीम से फाइनल में पराजित हुई थी।आज के मैच में झारखण्ड टीम से एक मात्र गोल प्रीणी कंदिर ने की,झारखण्ड टीम की कप्तान दीपिका सोरेंग को आज अचानक फीवर होने के कारण मैच नही खेल सकी ,जिसकी कमी टीम को हुई।इससे पूर्व झारखण्ड टीम लीग मैचों में पंजाब को 3-0,चंडीगढ़ से 2-2गोल पर ड्रा, दिल्ली को 11-0तथा सेमीफाइनल में ओड़िशा को 4-3से पराजित कर चुकी है।
झारखण्ड टीम में कल्याणी किंडो,प्रमिला कुमारी,रोपनी कुमारी,अंजना डुंगडुंग,दिपत्ति कुल्लू,काजल बड़ा,दीपिका सीरेंग,महिमा टेटे,अनीसा डुंगडुंग,प्रीति कुल्लू,रजमी केरकेट्टा, व्यूटी डुंगडुंग,प्रमोदिनी लकड़ा,नीरू कुल्लू,सुभानी भेंगरा,प्रीणी कन्दिर,संजना होरो,पूनम मुंडू, कोच -करूणा पूर्ति तथा मैनेजर -राजीव कुमार हैं।
रजत पदक प्राप्त करने पर अनिल कुमार सिंह,हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,सिंमडेगा के उपायुक्त श्री जटाशंकर चौधरी,हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह,सीईओ रजनीस कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद,उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी,असुंता लकड़ा,सँयुक्त सचिब माइकल लाल ,प्रतिमा बरवा,कोषाध्य अश्रीता लकड़ा,जयंत केरकेट्टा सहित हॉकी झारखण्ड एवम खेल निदेशालय के पदाधिकारियो ने बधाई दी है।




