रवि कुमार झा
जमशेदपुर।
पुलिस का नाम आते ही चेहरे मे एक शिकन दिखने लगता है। इस शिकन को दुर करने के लिए झारखंड पुलिस के द्वारा कई समाजिक दायित्व के तहत्व कई कार्यक्रम मे किये जाते रहे है। उसी तर्ज पर झारखंड पुलिस के द्वारा राज्य के वैसे बच्चे जिनके होठ कटे और कटे तालु का निशुल्क ईलाज कराया जाएगा। इस सर्दभ राज्य के सारे एस एस पी . एस पी .समादेष्टा,जैप,आई आर बी को पत्र जारी किया गया। यह पत्र आई पी एस ऑफिर्सस वाईव्स एसोसिएशन के द्वारा जारी किया गया है।
पत्र मे कहा गया है कि राची के ईटकी रोड स्थित बजरा के देवकमल हॉस्पटिल एण्ड रिसर्च सेंटर के द्वारा सामुदायिक पुलिसिगके के तहत आम जन्म के जन्म से कटे होठ अथवा तालु का ईलाज निशुल्क ईलाज कराने हेतु सहमचि प्रदान की है। इस मामले को सारे जिले सारे एस एस पी . एस पी .समादेष्टा,जैप,आई आर बी गंभीरता से लेते हुए अपने अपने जिले मे इस योजना का प्रचार करे । और अगर कही भी वैसे बच्चे जिनके होठ कटे और कटे तालु दिखे तो उनके माता पिता को इसकी जानकारी ले । और वे उनका सर्म्पक नबंर रांची स्थित इप्सोवा कार्यालय मे कार्यरत आरक्षी अभिषेक के मोबाईल नबंर में 9431557950 मे अविलंब उपलब्ध कराये। ताकि उनके द्वारा नबंर पर सर्म्पक स्थापित कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा सके। इस जानकारी के दौरान बच्चो का होठ कटे और कटे तालु के फोटो ग्राफ भी उपलब्ध कराना है।
इस सर्दभ मे जैप 6 और आई आऱ बी 2 के कमांडेट शलैन्द्र वर्णवाल ने कहा कि कि इस सर्दभ मे आई पी एस ऑफिर्सस वाईव्स एसोसिएशन के द्वारा एक पत्र आया है उस पत्र के आलोक मे हमाने काम करना शुरु कर दिया है। उन्होने कहा कि इसके लिए करीब 500 पर्चा बनवाया गया है। जो मुसाबनी, घाटशिला.चाईबासा क्षेत्र मे वितरण किया जाएगा। इसके अलावे जमशेदपुर के झुग्गी झोपड़ी ईलाको मे भी इस प्रकार के पर्चा का वितरण किया जाएगा। इसके अलावे भी अपने स्तर से प्रचार प्रसार कराये जा रहे है।




