पटना।राजेश
दिल्ली की टीना डाबी ने साल 2015 की लोक सेवा परीछा में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है |
जबकि जम्मू कश्मीर से तालुक रखने वाले रेल अधिकारी अतहर आमिर उल सफी खान दूसरे
स्थान पर है संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को लोक सेवा परीझा का परिणाम घोसित किया
दिल्ली के ही जसमीत सिंह संधु ने तीसरा स्थान हासिल किया है वह फ़िलहाल भारतीय राजस्व
सेवा के अधिकार है |
रिजल्ट में इस बार भी बिहार के छात्रों ने अपना परचम लहराया है टॉप 10 में राज्य के दो छात्र है
गया के कोच प्रखंड के चिचोरा गांव निवासी कर्ण सत्याथी को देश भर में नौवा स्थान मिला है
उन्होंने झारखण्ड के सीदरी में रह कर परिझा की तैयारी की थी पटना के अनुपम शुकला दसवें
स्थान पर है अनुपम ने डीएवी से 10 वी और केंदरिए विधालय बेलीरोड से 12वी की परीछा पास
की है | हिन्दू कॉलेज दिल्ली से भौतकी से स्नातक करने वाले अनुपम ने तीसरे प्रयास में यह
सफलता पायी है |
पटना के एजी कॉलोनी के रवि प्रकाश ने देश भर में 54va स्थान हासिल किया है | कदमकुंआ के
अनीश दास गुप्ता 74वे स्थान पर है | पटना के ही ऋसभ कुमार झा को 162 वा स्थान मिला है
जबकि कार्तिक कुमार सिंह 441 वा ,चन्दन प्रकाश पांडेय को 462 वा और अंकित को 492
स्थान मिला है| दरभगा के केवरी के सौरव ने 142 वा स्थान पाया है |
कदमकुंआ के सन्नी को 368वा रैंक
सिविल सेवा परीछा में कदमकुंआ पटना के कुमार सन्नी राज़ को 368वा स्थान मिला है
इसके पिता चितरंजन कुमार श्रीवास्तव पटना में ही केनरा बैंक में अधिकारी है सन्नी ने
10वी और 12वी की पढ़ाई डीए वी खगौल से की है |



