
जमशेदपुर।प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर गुरुवार को रांची में पत्रकारों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की निंदा और भर्त्सना करता है। क्लब मांग करता है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इसमें जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कड़ी सजा दी जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आइंदा कवरेज के दौरान पत्रकार पुलिसिया दमन के शिकार नहीं होंगे।



