नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई.
इसमें कहा गया है कि राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम 7 : 00 PM बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा. राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा.विज्ञप्ति के अनुसार, दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने पहलवान रवि को पदक जीतने के लिए बधाई दी
इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9 :30 PM बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।
