
,

जान से हाथ धोना पड़ा
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के वृंदावन फ्लैट की छत से देर रात गिरने से अभिषेक पाण्डे नामक युवक की मौत हो गई। छत से गिरते ही आसपास खड़े लोगो ने यूवक को आनन फानन मे टी एमएच अस्पताल लाया। जहां डक्टरों ने युवक को मृत धोषित कर दिया। वही पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम केलिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
इस सर्दभ में सोनारी थाना प्रभारी ए के खान ने बताया कि युवक बरामईस का रहने वाला है । बिती रात वह अपने दोस्तो के साथ नशे की हालत मे सोनारी अपनी प्रेमीका से मिलने आया था। सभी ये लोग फ्लैट की छत पर थे.।जिसके बाद कुछ हल्ला गूला सूना तो ये लोग भागने लगे। जिससे अभिषेक नामक युवक छत से गिरा जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होने कहा कि मृतक अभिषेक के दोस्तो को थाने ले जा कर पूछताछ की जा रही है। . और पूरें मामले की छानबीन की जा रही है।

