
जमशेदपुर।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गयाI जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधारोपण द्वारा ही पर्यावरण को संतुलित रखा जा सकता है। आज लगाए पौधे ही भविष्य में पर्यावरण में संतुलन बना सकते हैं और तभी हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक रहने लायक पर्यावरण छोड़ पाएंगे। हम सभी को स्वयं तथा मानवता की भलाई के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पौधारोपण से जहां एक और पर्यावरण में संतुलन बना रहेगा वहीं दूसरी ओर इससे प्रदूषण को कम करके भूमिगत जल स्तर को सुधारने में भी मदद मिलेगी। शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढि़यों का मौलिक अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



