Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » स्मिता बंसल ने जिनी की भूमिका निभाने के बारे में कहा- “प्रणीत और सिद्धार्थ ने सुनिश्चित किया कि मैं शॉट्स के बीच में भी होवरबोर्ड का इस्तेिमाल करने का अभ्यास करूं”
मनोरंजन

स्मिता बंसल ने जिनी की भूमिका निभाने के बारे में कहा- “प्रणीत और सिद्धार्थ ने सुनिश्चित किया कि मैं शॉट्स के बीच में भी होवरबोर्ड का इस्तेिमाल करने का अभ्यास करूं”

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सोनी सब के शो ”अलादीन: नाम तो सुना होगा” ने अपने चौंकाने वाले रहस्‍यों से लगातार दर्शकों को रोमांचित किया है। इस शो के मौजूदा एपिसोड्स में दर्शक देख रहे हैं कि अलादीन(सिद्धार्थ निगम), मल्लिका (देबिना बनर्जी) के लिए खंजर के कुछ हिस्सों को खोजने और अपनी अम्मी(स्मिता बंसल) को ठीक करने के लिए एक मिशन पर निकला हुआ है। गौरतलब है कि इस शो में स्मिता बंसल अभिनीत अम्मी हाल ही में मल्लिका की शैतानी ताकतों के कारण जिनी बन गई है।

 

यह नया मोड़ स्मिता बंसल के लिए कई बदलावों को लेकर आया है क्योंकि अब जिनी के रूप में उन्हें चलना नहीं बल्कि तैरना है। अपने इस अनोखे अनुभव के बारे में बताते हुये उन्होंने कहा, “जब मैं शो पर जिनी में बदली थी, तो मुझे होवरबोर्ड का इस्तेमाल करना था और शुरूआत में यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी। जब आप होवरबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह बहुत ही अलग एहसास होता है क्योंकि आपको इसे अपने पैरों से नियंत्रित करना पड़ता है। पहले दिन जब मैं इसपर खड़ी हुई, तो मैं गिर गई। सौभाग्य से उस दौरान प्रणीत और एक क्रू मेंबर ने मुझे पकड़ लिया था और मुझे ज्‍यादा चोट नहीं लगी। होवरबोर्ड को इस्तेमाल करने का सबसे मुश्किल हिस्सा उसे चालु और बंद करना होता है क्योंकि आपका एक पैर उसके ऊपर होता है और दूसरे से आपको उसको सही तरह से संतुलित करना होता है, ताकि आप होवरबोर्ड पर ढंग से चढ़ सकें और उससे उतर सकें। क्योंकि, मेरा पहला दिन था, मैंने खुद को ज़्यादा होशियार समझा और होवरबोर्ड से मैं कूद गई और आखिरकार गिर गई।”

 

उन्होंने आगे कहा, “सेट पर प्रैक्टिस करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि यहां पर जो सतह है वो बिलकुल भी प्लेन नहीं है और इसके बीच में बहुत सारी बाधाएं हैं। मैंने खुद भी कुछ एपिसोड्स देखें है जहां मैंने थोड़ी बहुत ठोकर खाई लेकिन एडिटिंग की वजह से वह नजर नहीं आया। इन सब से हताश होकर एक बार मैंने होवरबोर्ड पर हार मानने की और हाथ से खींचने वाली ट्रॉली इस्तेमाल करने की सोची जिसकी व्‍यवस्‍था हमारे निर्देशक ने की  थी। हालांकि, वह बहुत ही थकाऊ और लंबा काम था, इसलिए मैंने होवरबोर्ड पर एक और कोशिश की और काम बन गया। अब मैं लंबे समय से इसका उपयोग कर रही हूं और इसके साथ काफी सहज हूं.”

 

उन्हें होवरबोर्ड का इस्‍तेमाल करना किसने सिखाया इस बारे में बताते हुए स्मिता बंसल ने बताया, “प्रणीत (रिंग के जिनी) नियमित रूप से शूटिंग पर होवरबोर्ड का इस्तेमाल करते आ रहे हैं और उन्‍होंने ही मुझे इसे इस्तेमाल करने के लिए सिखाने की कोशिश की। यहां तक की सिद्धार्थ (अलादीन), जो एक शानदार जिम्नास्टिक है, वो भी बहुत ही आसानी से होवरबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं। उन्‍होंने तो यहां तक कहा कि ‘अम्मी, सिर्फ अपने दिमाग के माध्यम से इसे नियंत्रित करें और आप इसका इस्तेमाल करने में सक्षम होंगी,’ लेकिन मैं नहीं कर सकी। ‘अलादीन नाम तो सुना होगा’ के बारे में सबसे खुबसूरत चीज़ ये है कि आपके सभी सह-कलाकार और आपकी टीम आपके साथ बहुत ही धीरज रखते हैं और वो आपको किसी भी चीज़ के लिए दबाव नहीं डालते, वो आपको प्रोत्साहित करते हैं। प्रणीत और सिद्धार्थ ने इस चीज़ को सुनिश्चित किया कि शॉट्स के बीच में भी, मैं होवरबोर्ड का उपयोग करके अभ्यास करूं। इसलिए ये पूरी प्रक्रिया सुखद बन गई थी।”

 

इस बारे में सिद्धार्थ निगम ने कहा, “मै निज़ी तौर पर शूटिंग पर होवरबोर्ड को इस्तेमाल करने का आनंद उठाता हूं और यह देखकर अच्छा लगता है स्मिता मैम भी अपनी जिनी की भूमिका के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, यह उनके लिए एक नई चीज़ थी, लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और हर एक दिन उन्होंने होवरबोर्ड पर सवार होकर इस कला में महारथ हासिल करने के लिए अभ्यास ज़ारी रखा।”

 

देखते रहिये ‘अलादीन:नाम तो सुना होगा’, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी इवाना वरुण की तमिल फिल्म ‘ANDHARAN’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज; सस्पेंस-थ्रिलर में प्राजिन के साथ मचा रहीं धमाल

June 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अमिताभ बच्चन ने जमशेदपुर के राजेश को गिफ्ट किया अपना ‘KBC ब्लेजर’, मिला जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा

June 17, 2026

MUMBAI NEWS: भजन सम्राट अनूप जलोटा का ‘मिशन 500’, 500 नई प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देकर रच रहे नया इतिहास

May 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.