जमशेदपुर। ज़िला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर आज माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार के द्वारा हाता चौक पर छापामारी की गई. जिसमें बिना परिवहन चालान से सात हायवा को पकड़ा गया. जिसमें एक हायवा डस्ट, पाँच हायवा चिप्स (3188 सेफ्टी चिप्स ), एक हायवा बोल्डर (600 सेफ्टी) शामिल हैं. हायवा का न0 jh05cf 8156, jh06j 2956, jh06f 2978, jh22A 1660, jh05ce 9918,Or15p 7933, jh05bj 7997 शामिल हैं.
सभी वाहनों को पोटका थाना में जब्त कर रखा गया है. तथा कागजात की जाँच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी




