
जमशेदपुर।
पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार ने बुधवार को कोवाली थाना क्षेत्र के टांगराईन पंचायत का दौरा किया. इस दौरे के दौरान श्री कुमार ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं को देखा. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना के साथ-साथ मनरेगा के योजनाओं को देखा. श्री कुमार ने पंचायत के बिरसा आवास के लाभूकों का शौचालय बनवाने का निर्देश दिया. उन्होंने पंचायत सचिव को विकास कार्य में निर्देश लाने का कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभूक का आवास निर्माण ससमय पुरा कराये. इस दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी कैवर्त आदि उपस्थित थे.


