नई दिल्ली।भाजपा व एनडीए को इस चुनाव में मिली सफलता पर पीएम मोदी ने बिहार की जनता का आभार जताया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, ‘बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है. BJP के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है. मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं.
अमित शाह ने भी जनता का आभार जताया। शाह ने ट्वीट किया- इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से नरेंद्र मोदी जी और एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया- इस जनादेश के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत वास्तव में वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होगा जहां समृद्धि, सुरक्षा और सबके लिए आगे बढ़ने के समान अवसर होंगे।






