Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाएंगे: अरिमर्दन सिंह
Breaking News

खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत का मान बढ़ाएंगे: अरिमर्दन सिंह

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 17, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाग लेने वाले वाले देश के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए पत्र सूचना कार्यालय, प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, रांची और क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय ”टोक्यो ओलंपिक 2021: देश का आशीर्वाद खिलाड़ियों के साथ” रखा गया था।
इस वेबिनार को संबोधित करते हुए पीआईबी-आरओबी रांची के अपर महानिदेशक श्री अरिमर्दन सिंह ने सबसे पहले टोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासी प्रत्येक खिलाड़ी के साथ खड़े हैं जो टोक्यो में हमारा प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चीयर फॉर इंडिया अभियान की शुरुआत की गई है, जिससे देशभर के लोगों को जोड़ते हुए चीयर फॉर इंडिया के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। हम उनका यहां से उत्साह बढ़ाएंगे ताकि वे अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। हमारी खेल भावना खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में मदद करेगी। टोक्यो ओलंपिक 2021 में खिलाड़ी अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे।

इससे पहले वेबिनार की शुरुआत में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री गौरव पुष्कर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ओलंपिक में भारत के अब तक के सफर को दिखाया साथ ही ओलंपिक का थीम सांग भी प्रेजेंट किया। श्री पुष्कर ने युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के खेलो इंडिया योजना की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार से इस योजना के कारण देश में खेलों को बढ़ावा और खिलाड़ियों को मदद दी जा रही है। टोक्यो ओलंपिक में भारत का सबसे बड़ा खिलाड़ियों का दल शामिल होगा, इसके पीछे खेलो इंडिया योजना का महत्वपूर्ण योगदान है।

अतिथि वक्ता के तौर पर वेबिनार को संबोधित करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ के एसोसिएट संयुक्त सचिव और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डा. मधु कांत पाठक ने कहा कि भारतीय एथलेटिक्स टीम के साथ टोक्यो जाना गर्व का क्षण है। शूटिंग, बॉक्सिंग, आर्चरी के साथ-साथ विभन्न स्पर्धाओं में इस बार पदकों की उम्मीद है। हम पिछले ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना की महती भूमिका है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हमें परिणाम से बगैर प्रभावित हुए खेल देखना है और खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करना है।

वेबिनार को अतिथि वक्ता के तौर पर संबोधित करते हुए पूर्व ओलंपियन और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष, झारखंड बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री हरभजन सिंह ने कहा कि ओलंपिक खेलों में अब काफी बदलाव आए हैं। जब मैं ओलंपिक खेलने गया था तो विदेशी खिलाड़ियों ने कहा था कि तुम 50 साल पीछे हो, आज ऐसी बात नहीं है। भारतीय खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ देश को पदक दिलाएंगे। हमारे एथलीट्स ने हालिया वर्षों में काफी कुछ सीखा है। झारखंड में भी प्रतिभा की कमी नहीं है बस तराशने वाला चाहिए। उन्होनें बच्चों से विभिन्न खेलों में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि खेल आपको अनुशासित करता है और आप इसके जरिए देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।

साई की आर्चरी कोच और एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं रीना कुमारी ने अतिथि वक्ता के तौर पर वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पढ़ाई करके डॉक्टर, इंजीनियर बनना आसान है, लेकिन ओलंपिक मेडलिस्ट आसानी से नहीं बना जा सकता है। इसके लिए कड़ी मेहनत और शारीरिक श्रम की जरूरत होती है। तीरंदाज दीपिका कुमारी से हमें और पूरे देश को पदकों की उम्मीद है। वे व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्द्धा में जरूर देश का नाम रोशन करेंगी। आर्चरी के क्षेत्र में झारखंड में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में झारखंड से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे।

झारखंड के वरिष्ठ खेल पत्रकार और वुशु एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, झारखंड तलवारबाजी ऐसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री चंचल भट्टाचार्य ने कहा कि तलवारबाजी में पहली बार देश की ओर से ओलंपिक खेलने जा रहीं भवानी देवी ने दूसरी स्पर्द्धाओं के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं। आने वाले वर्षों में कई खिलाड़ी उन गेम्स में भी क्वालीफाई करेंगे जिसमें अब तक भारत का सपना अधूरा है। महिला हॉकी में ओलंपिक खेल रहीं झारखंड की निक्की प्रधान और सलीमा टेटे से भी काफी उम्मीदें हैं। प्लेइंग 11 में झारखंड की संगीता भी कमाल दिखा सकती हैं।

नेहरु युवा केंद्र के जिला खेल अधिकारी श्री पवन कुमार ने वेबिनार के दौरान कहा कि चीयर फॉर इंडिया अभियान की सफलता के लिए नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक भी जी जान से जुटे हैं और गांव-कस्बों में लोगों को खेल और खिलाड़ियों के प्रति जागरुक कर रहे हैं। कोरोना की परवाह न करते हुए भी खिलाड़ी हमारा मान बढ़ाने टोक्यो गए हैं तो हम उनका सम्मान यहां से बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

वेबिनार का समन्वय एवं संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री गौरव पुष्कर ने किया। वेबिनार के दौरान ग्रामीण कस्बों में खेल की जागरुकता से सबंधित और महिलाओं को खेलों से जोड़ने की पहल उनकी झिझक से सबंधित सवाल भी पूछे गए जिसका पूर्व ओलंपियन रीना कुमारी और हरभजन सिंह ने जवाब दिया।

वेबिनार में विशेषज्ञों के अलावा शोधार्थी, छात्र, पीआईबी, आरओबी, एफओबी, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारियों तथा दूसरे राज्यों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। गीत एवं नाटक विभाग के अंतर्गत कलाकार एवं सदस्य, आकाशवाणी के पीटीसी, दूरदर्शन के स्ट्रिंगर तथा संपादक और पत्रकार भी शामिल हुए।
*

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur News :जादूगोड़ा से नेशनल अवार्ड तक: टाटा स्टील फाउंडेशन ने बदली रवि राज की जिंदगी

July 25, 2026

Jamshedpur News :आदिवासी पाक कला को बढ़ावा: टाटा स्टील और IHCL ने 20 होम कुक्स को दिया प्रशिक्षण

July 25, 2026

Jamshedpur News :महिलाओं की सुरक्षा के लिए SSP को सौरभ विष्णु का पत्र, स्पेशल टास्क फोर्स गठन की मांग

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.