
राजेस तिवारी
पटना |
बिहार में अपराधी जिससे खोफ खाते थे उन्होंने मुंबई की राह पकड़ी है जी हां हम बात कर रहे है ,2006 बैच के आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे की | चौकिए नहीं ,फ़िलहाल बॉलीवुड में कदम रखने का उनका कोई इरादा नहीं | दरअसल बिहार सरकार ने महाराष्ट्र में उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूर कर लिया है | बिहार के ये रियाल लाइफ सिंघम तीन साल के लिए महाराष्ट्र जा रहे है | शिवदीप गुरुवार को वे पटना से मुंबई के लिए निकलेगे | इसकी चर्चा मात्र से अपराधियो में ख़ुशी है तो लड़कियों में उदासी का माहौल है | विदित हो की अपराधियो पर लगाम लगाने वाला वर्दी वाले इस हीरो के पीछे लडकिया दीवानी रही है | उन्हें लडकिया लव मेसेज भेजती रही हलाकि वे शादी शुदा है |
जानकारी के अनुसार बिहार में खाकी वर्दी में स्टाइल आइकॉन बन चुके तथा सिंघम के रूप में चर्चित आईपीएस शिवदीप लांडे महाराष्ट्र में सेवा देने जा रहे है | शिवदीप लांडे ने महाराष्ट्र में सेवा देने जा रहे है | शिवदीप लांडे ने अपने ट्रांसफर के लिए अर्जी दी थी । वे महाराष्ट्र के जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे के दामाद है | शिवदीप की शादी शिवतारे की बेटी ममता से 2 फरवरी 2014 को हुई थी |
मुगेर में थी पहली पोस्टिंग
1976 में विदर्भ को अकोला जिले में साधारण किसान परिवार में जन्मे शिवदीप ने प्रतिकूल स्थित में शिझा पूरी की | 2006 में आईपीएस में चयन के बाद उन्हें बिहार केडर मिला | उनकी पहली पोस्टिंग बिहार के नक्सल प्रभावित मुगेर जिले में हुई थी |
मंत्री की बेटी से लव मैरेज
लाडे की शादी महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पुणे के पुरंदर से एमएलए विजय शिवतारे की बेटी ममता से हुई |


