

राजेस तिवारी


पटना |
राज्य में देवी प्रतिमा के विसर्जन को लेकर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री की आलोचना की और कहा की बिहार में वोट के ठेकेदार की सरकार है | बुधवार को मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डंडे की चोट पर देवी प्रतिमा का विसर्जन कराया | हिन्दू मान्यता के अनुसार मंगलवार को देवी की विदाई नहीं होती है | ऐसा लग रहा की हम बिहार के बजाए पाकिस्तान में रह रहे है | दूसरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थन में उतरे भाजपा विधायक नीतिन नवीन ने कहा की विसर्जन पर कोलकाता हाइकोर्ट का निर्देश गोर करने लायक है | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिंदू संस्कृति पर चोट कर रहे है | उनको केवल वोट बैंक की चिंता है | मंगलवार को मूर्ति विसर्जन पर मुख्यमंत्री व सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने पर जदयू ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है | पूर्ण मंत्री सह जदयू के महासचिव श्यामरजक ने ऐसे बयान देने वालो को देशद्रोही करार दे दिया ,श्याम रजक ने कहा की गिरिराज सिंह के बयान से यह साफ हो गया की उनके मन में राज्य के लिए दुर्भावना है | ऐसे लोगो को केंद्रीय मंत्री मंडल में बनाए रखने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोचना चाहिए | प्रतिमा विसर्जन कैसे किस तरह ,और कब हो ,इसका निर्णय जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी करते है | प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा की गिरिराज सिंह जैसे लोग हिंदू धर्म के नाम पर बोझ की तरह है | इनका एकमात्र उदेश्य दगाई भाषा बोलकर अपनी राजनीती चमकाना है | बिहार में कोई पर्व -त्यौहार शांति से गुजर जाए और कही कोई उन्माद न हो तो गिरिराज सिंह जैसे लोगो का बैचेन होना स्वभाविक है ,दुर्गा पूजा के सफल व शांति पूर्ण आयोजन के लिए राज्य सरकार बधाई की पात्र है |

