

राजेस तिवारी
पटना | समाजवादी पार्टी के महासचिव व सांसद अमर सिंह ने कहा बिहार में नीतीश कुमार जिस मुकाम पर है वह लालू यादव की देन है | उन्होंने मुलायम को यूपी का शेर कहा ,उन्होंने यह बात गया जाते हुए पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कही | पटना एयरपोर्ट पर अमर सिंह ने कहा की यह लालू का बड़प्पन है की उन्हें जेल भेजने वाले नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया | बिहार के महागठबंधन की सरकार में शामिल नीतीश व लालू की यूपी में अलग -अलग राह पर टिप्पणी करते हुए अमर सिंह ने कहा की यूपी में लालू और नीतीश का कोई जनाधार नहीं है | यूपी के शेर सिर्फ मुलायम सिंह यादव है | अमर सिंह ने कहा की यूपी में भले ही नीतीश और लालू की राहे अलग -अलग हो ,लेकिन लालू अपने समधी मुलायम सिंह यादव के विरुद्ध नहीं जाएंगे | अमर सिंह ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की पीएम मोदी ने चुनाव में जो वादा बिहार की जनता से किये थे ,उसका अगर एक -तिहाई भी पूरा कर दिया तो बिहार का काफी काम हो जाएगा |



