

राजेस तिवारी


पटना |
अब बाइक पर पीछे बैठने वालो को भी हैलमेट लगाना होगा | यह नियम 19 सितंबर से लागु कर दिया जाऐगा | पुरुष हो या महिला सभी पर यह नियम लागु होगा | परिवहन विभाग के आदेश के बाद ट्रेफिक पुलिस ने सोमवार को इसे लागु करने का निर्णय लिया है | यातायात पुलिस ने कहा की यदि बाइक पर पीछे बैठने वाला व्यक्ति बिना हैलमेट के है तो जुर्माना वसूला जाऐगा| बाइक के पीछे बैठी महिला यदि बिना हैलमेट के है तो उससे भी जुर्माना वसूला जायेगा | इसके लिए जगह -जगह चेकिंग लगाई जाऐगी | हैलमेट के बिना पाए जाने पर जुर्माना वसूला जाऐगा | बच्चो को इस मामले में छूट दी जाएगी | क्योंकि बच्चो का हैलमेट बाजार में उपलब्ध नहीं है बच्चो पर जुर्माना नहीं किया जा सकता है ,यदि एक बाइक पर सिर्फ बच्चे बैठे हो तो उन पर जुर्माना करने में दिक्कत आएगी क्योंकि बच्चो के सिर के साइज़ का हैलमेट बाजार में उपलब्ध नहीं है | ऐसे कई राज्ये है जहा पर यह नियम लागु है दिल्ली ,मुंबई ,पश्चिम बंगाल में यह नियम लागु है | देखना है की पटना पुलिस किस तरह से यह नियम लागु करा पाती है |

