Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना : शराब नहीं मिली तो पूर्व सैनिकों ने नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा
Top Stories

पटना : शराब नहीं मिली तो पूर्व सैनिकों ने नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 4, 2016No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

पटना । बिहार के पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य में लागू हुई शराबबंदी की नीति के खिलाफ शुक्रवार को राज्य भर के पूर्व सैनिकों का आक्रोश फूटा।
सरकार के फैसले के खिलाफ बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के तत्वाधान में पूर्व सैनिकों ने रैली निकाली। इसके बाद सैनिकों ने दानापुर के हाथीखाना मोड़ पर एक सभा आयोजित की। सभा के बाद सभी पूर्व सैनिक राजभवन मार्च के लिए निकल गए। पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को लागू की गई शराबबंदी कानून का विरोध जताते हुए छावनी में जनसभा आयोजित की। सभा के बाद सभी पूर्व सैनिकों ने रामभवन मार्च किया।
इस रैली में पूरे बिहार से आये लगभग पांच हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक मौजूद थे। पूर्व सैनिक शराब बंदी से मुक्त करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि सेना में बहाली के समय शराब पीने की आदत बनायी जाती है और अब जब हम शराब पीने के आदि हो चुके हैं तो शराब नहीं मिल रही है।

ऐसे में सैनिकों को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सैनिकों ने शराब बंदी को जारी रखने लेकिन सैनिकों को इससे दूर रखने की मांग की। रैली के बाद पूर्व सैनिकों ने राजभवन जाकर अपनी समस्या का ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा।
बताते चले कि शराबबंदी का विरोध जताने सुबह से ही राज्य भर के पूर्व सैनिक हाथीखाना मोड़ पर जुटने लगे। संघ के अध्यक्ष एनके सिंह ने कहा कि मौजूदा शराबबंदी कानून पूर्व और कार्यरत सैनिकों के लिए काले कानून से कम नहीं है।

भारत में सैनिक शराब का सेवन दवा के रूप में ड्यूटी के मुताबिक करते है,लेकिन कानून बनाकर सैनिकों को आज जेल में डाला जा रहा है। कैप्टन एमएस रावत ने कहा कि रिटायर्ड होने वाले 11 फीसद सैनिक इस सोच में चिंतित है कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें भी ऐसे कानून दो चार होना होगा। संघ के वक्ताओं ने मांग किया कि बिहार सरकार अन्य राज्यों की तरह पूर्व एवं कार्यरत सैनिकों को इस कानून से अलग रखे।

पूर्व सैनिक उपेंद्र सिंह ने कहा कि शराब से मिलने वाले राजस्व की पूर्ती दूसरे सामानों पर मनमाना टैक्स लादकर किया जा रहा है। संघ के महासचिव एसडी शर्मा ने कहा की पूर्व सैनिकों के प्रति सरकार पहले से ही निराशाजनक रवैया रखती है।

पटना जिला संघ के अध्यक्ष सूबेदार आरएन उपाध्याय ने कहा कि कैंटीन से मिलने वाली शराब सैनिकों का हक है और सम्मान से भी जुड़ा है। रैली और सभा के बाद पूर्व सैनिक वाहनों से राजभवन मार्च के लिए निकले।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :कड़ाके की ठंड में आगाज़ संस्था बनी सहारा, लुुआबासा में 50 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

November 16, 2025

Jamshedpur News :मुख्यमंत्री आवास में सोमेश सोरेन की मुलाकात, हेमन्त सोरेन ने दी जीत की बधाई

November 16, 2025

Jamshedpur News :जिम्स और सिम्स हॉस्पिटल की नई साझेदारी, जिम्स इन्फॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक का उद्घाटन

November 16, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.