
राजेस तिवारी
पटना।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिशन 2019 को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलता जा रहा है। ताजा मामला यूनाइटेड अकाली दल का है। पार्टी प्रमुख मोहकाम सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना समर्थन देते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सबसे योग्य नेता बताया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा विरोधी बड़ी धुरी के रूप में उभरता देखा जा रहा है। अपने शराबबंदी अभियान के माध्यम से वे देशभर में घूमकर जनसंपर्क कर समर्थन हासिल कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि जदयू की नजर आगामी लोकसभा चुनाव पर है, जिसमें नीतीश कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारने की तैयारी है।
हालांकि, नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं मानते, लेकिन उनके दल के नेता समय-समय पर इसका संकेत देते रहे हैं। कई विपक्षी दलों ने भी नीतीश को अपना समर्थन दिया है। इसी की ताजा कड़ी यूनाइटेड अकाली दल के नेता मोहकाम सिंह का बयान है।


