पटना-बिहार का सतत विकास हमारा संकल्प हम लगातार बढ़ रहे आगे नीतीश

81
AD POST
पटना | स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी पटना में हाई अलर्ट के बीच गाँधी मैदान
सजधज कर तैयार है | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयोजन को लेकर गाँधी में पहुचे
जिसके बाद परेड की सलामी ली | इसके बाद उन्होंने ध्वजारोहण किया | उन्होंने अपने
संबोधन में कहा की राज्य सतत विकास पथ पर अग्रसर है | आयोजन को लेकर कड़े
सुरझा प्रबंध किए गए थे | पुरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है |
आंकड़े बता रहे हम आगे बढ़ रहे है 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की जब से मुख्यमंत्री बना हु तब से
जनता के दरबार में हाजिरी लगा रहा हु | उन्होंने जनता दरबार और लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम पारित करने को बड़ा कदम बताया | आयोजन स्थल गाँधी मैदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की लोकनायक का गाँधी मैदान है | कहा की बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है | उन्होंने कहा की लोकतंत्र की मजबूती में बिहार का योगदान बड़ा है | गाँधी मैदान इसका गवाह है | कहा की दस साल में कुल योजना व्यय ४३०० करोड़ से बढ़कर 53 हजार करोड़ तक पहुच गया है | जिन्हें विकास नहीं दिख रहा उन्हें हम नहीं दिखा सकते | कर राजस्व तीन हजार करोड़ से लगभग आठ गुना बढ़ गया | औसत विकास दर दस फीसद से अधिक रहा है | इस दौरान न्याय के साथ विकाश की अवधारणा को मजबूती मिली है | सात निश्चय पर कहा की महागठबंधन के साझा कार्यक्रम में यह शामिल है | इनका किर्यान्वयन प्रांरभ हो गया है | एक निश्चय हर प्रकार की नोकरी में महिला आरझण था और इसे लागु कर दिया गया है | मूलभूत सुविधाओ का विकास हमारी प्राथमिकता में है | चार साल में 8700 करोड़ रूपये खर्च कर हर घर नल का जल उपलब्ध कराएंगे | घरो में शोचालय हमारी प्राथमिकता में है | इस पर काम हो रहा है | सरकार इस पर पूरा ध्यान दे रही है | मुख्यमंत्री ने कहा की नई औधोगिक प्रोत्साहन नीति सितंबर से लागु होगी | शराबबंदी के
AD POST
साथ साथ सात निश्चय पर भी हमारा ध्यान है | छात्रों के लिए योजना की घोषणा करते हुए कहा की गाँधी जयंती पर दो अक्टूबर से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागु हो जाएगी |
कहा की 2019-20 तक सरकार का एक करोड़ लोगो को हुनरमंद बनाने का सकल्प है | इसके लिए अक्टूबर से निबंधन शुरु हो जाएगा | कहा की अगले पाच साल के लिए एग्रीकल्चर रोड मैप बनाएगे
इसी वर्ष से काम शुरू होगा | 
फरवरी 2017 से सभी कॉलेजो में मुफ्त वाई फाई सुविधा की भी उन्होंने घोषणा की | उन्होंने कहा की हर घर को बिजली कनेक्शन दिलाना उनका सपना है और इसके लिए पूरी कवायत हो रही है | छुटे घरो की डिटेल इकट्ठी की जा रही है |
शराबबंदी से बदला माहौल 
कहा की शराबबंदी ने गावो का माहौल बदला है | यह समाज सुधार की बुनियाद डाली गई है | इसमे सब का सहयोग मिला है | आग्रह है की यह मिलता रहे ताकि सामाजिक सुधार में बिहार आगे रहे | इसका देश पर असर पड़ेगा | कुछ लोग शराबबंदी पर टिका टिप्पणी करते है | में उनको क्या कहु | ग़ांधी का उदाहरण दिया | कहा की गाँधी ने कहा की शराबबंदी बीमारी है | इसका इलाज करना होगा | हमने तो गाँधी का सपना पूरा किया है गरीबो का उत्थान होगा | गरीब का शराब से बचा पैसा तरक्की में लग रहा है | कहा की चंपारण सत्याग्रह का सोवा साल है | गाँधी की श्रद्धांजलि स्वरूप चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष
में शराबबंदी लागु की गई है | लोग सहयोग करे | क़ानून और जनसहयोग से हम सफल होंगे |
विधान परिषद में फहराया गया तिरंगा
बिहार विधान परिषद में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर को लेकर विप सभा पति अवधेश नारायण सिंह ने किया झंडोतोलन | आयोजन में कई विधान पार्षद मौजूद रहे |

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More