राजेस तिवारी
पटना | आगामी एक जुलाई से रेलवे के नियमों में बड़े बदलाव की खबरे आती रही है | लेकिन रेल मंत्रालय ने अपने ट्वीटर अकाउंट के जरिए कहा है की वह फिलहाल नियमों में बदलाव नहीं करनजा रहे है | विदित हो की ऐसी चर्चा थी की रेलवे एक जुलाई से ऑनलाइन वेटिंग टिकेट बंद कर रहा है | साथ ही तत्काल टिकट पर भी आधा पैसा रिफंड
कर दिया जाएगा | टिकटों के झेत्रीय भाषाओं में मिलने और टिकेट कन्फर्म न होने पर दूसरी ट्रेन में व्यवस्था किए जाने की बात भी कही जा रही थी | ऐसी भी चर्चा थी की सुविधा ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट ही मिलेगी |
रेल मत्रालय ने कहा इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर कर कहा है की एक जुलाई से उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है | ऐसे में ऑनलॉइन टिकटिंग और तत्काल टिकेट में रिफंड के नियमों में बदलाव नहीं होने जा रहा है | सुबिधा ट्रेनों में भी वेटिंग टिकट की व्यवस्था रहेगी | टिकेट के एमएमएस के साथ आईडी प्रूफ भी दिखना होगा | कोच बुक करने के चार्जेज और तत्काल टिकट बुकिंग की टाइमिंग्स में भी बदलाव नहीं हुआ है |




