लालकेश्वर
पटना | रिजल्ट घोटाले में गिरफ्तार हुए बिहार बोर्ड के पूर्व अध्यझ और उनकी पत्नी उषा सिन्हा की वाराणसी से गिरफ्तारी के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम माझी ने एक बड़ा बयान दिया है | उन्होंने महागठबंधन सरकार के मंत्रीयो पर लालकेश्वर को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा की बेवजह पुलिस यहाँ -वहां परेशान हो रही थी
जबकि लालकेश्वर पटना में ही एक मंत्री के घर में छिपा बैठा था | माझी ने आरोप लगाते हुए कहा की दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पटना के ही किसी मंत्री के घर से हुई है लेकिन बाद में उन्हें प्लाट कर वाराणसी भेजा
गया | पहले लालकेश्वर के खिलाफ जुटाए गए सबूतों को खत्म किया गया और बाद में उसकी गिरफ्तारी का डॉग रचा गया | माझी ने कहा की जगह बदल -बदल कर लालकेश्वर को एक ही नहीं कई मंत्रियो के घरों में रखा गया उन्होंने कहा की बिहार का यह टॉपर्स घोटाला अब बिहार के साथ साथ पूरी दुनिया का मुद्दा बन गया है |



