राजेस तिवारी
पटना | पटना के गांधी मैदान में संत मोरारी बापू की राम कथा के समापन समारोह में पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुद को धार्मिक और मोरारी बापू को असली संत बताया | साथ ही भाजपा पर तज कसा की राम का लेकर
कुछ लोग देश को बदनाम कर रहे है | लालू ने कहा की वे साधु -संत से दूर रहते है पर मोरारी बापू की बात और है
वे असली संत है | लालू ने अपने अंदाज़ में जब यह कहा की बापू काला गमछा इसलिए रखते है की कही नज़र न लग जाए ,तो ठहाके छूटने लगे | बाद में मोरारी बापू ने लालू को काला गमछा देते हुए कहा -आपको भी नज़र न लगे
लालू आज पुरे मूड में नज़र आये | कहा की वे साधु संत के पास नहीं जाते लेकिन जब यह पता चला की बापू निस्वार्थ भाव से कथा वाचन कर रहे है तो खींचे चले आये | आज देश को मोरारी बापू जैसे लोगो की जरुरत है | लालू ने कहा की धार्मिकता अच्छी बात है | यह हमारी संस्कृति है लालू ने अपने बारे में कहा की लोग समझते है की वो पनडुबा (अधार्मिक )है | लेकिन ऐसा नहीं है पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर पंखा टूटने का हवाला देते हुए लालू ने कहा की वे बाल बाल बच गए क्यों की माँ के भक्त है |




