राजेस तिवारी
पटना -सिवान जेल में राजद के पूर्व सांसद की दबंगई के चर्चे आम थे जेल में उनकी सरकार चलती थी और फरियादी गुहार लगाने आते थे ॉलेकिन उन्हें जेल में बेजा सुविधाएं उपलब्ध करना कारा उपधीझक एफजे डेविड को महंगा पड़ा गृह (कारा )विभाग’ने उन्हें निलंबित कर दिया है | इसके अलावा आरा मंडल कारा के निलंबित जेल उपाधिझक अनिल कुमार को आरा जेल में वित्तीय अनियमितता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है | इस संबंध में गृह(कारा )विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है | कारा महानिरिझक आंनद किशोर ने कहा की सिवान के जेल उपाधीझक एफजे डेविड को जेल में बड़े पैमाने पर बरती जा रही अनियमितता और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है |
रजिस्टर में दर्ज नहीं थी जेल में इंट्री
रिपोर्ट में डीएम और एसपी दोनों अधिकारियो ने कहा की जेल के औचक निरीझण में जेल के अंदर मुलाकातियों की भीड़ लगी थी कई लोग तो मोबाइल के साथ जेल के अंदर मौजूद थे जेल में बाहुबली पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन को दरबार लगाने तक की छूट मिली थी |





