
राजेस तिवारी


पटना | सब्जी मंडी में टमाटर का भाव सुन खरीददार सकते में है दरअसल एक माह के अंदर ही इसकी कीमत तीन गुनी हो गई है बुधवार को टमाटर का थोक भाव मीठापुर सब्जी मंडी में 47 रुपए किलो रहा जबकि खुदरा में यह 60 रूपए किलो बिकने लगा है | टमाटर का भाव दस दिन में ज्यादा उछला है जून के प्रथम सप्ताह में यह 40 रूपए किलो था | अब यह 40 रूपए में बिकने लगा है मीठापुर सब्जी मंडी के व्यवसायी संजय कुमार ने कहा की भाव में तेज़ी आने से बिक्री भी दब गई है | एक सप्ताह पूर्व मंडी में जहां 60 टन टमाटर बिक जाता था अब 20 टन भी नहीं बिक पा रहा है |

