
पटना | बिहार कैबिनेट ने एनआईटी पटना को 115 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है | इस पर 234 करोड़ रुपये खर्च
होगे इस भूखंड पर औद्योगिक पार्क विकसित होगा | मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यझता में हुई बैठक में
राज्य कैबिनेट ने कई और अहम फैसले किए | मंत्रीमंडल की बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी | इसके तहत उत्पात व मध निषेध विभाग को आकसिमता निधि से 40 करोड़ की स्वीकृति दी गई | साथ ही अपुनरीझीत वेतन पा रहे कर्मियों को महगाई भत्ता देने का भी फैसला लिया | इससे कई
हज़ार कर्मियों को लाभ होगा | सरकार ने एक अन्य महत्व पूर्ण फैसले में फसल कटनी के प्रयोग कराने के लिए तथा आर्थिक जनगणना को बनाए गए साख्यिकी सेवको का पैनल निरस्त कर दिया | इसके साथ ही सभी 534 प्रखंडों में कौशल विकास प्रशिझन केंद्र बंनाने के प्रस्ताव को
मंजूरी दे दी |



