
जमशेदपुर।
जे वी एम के प्रमुख बाबुलाल मरांडी के अपील पर बिहार के सी एम नितीश कुमार ने झारखंड के 29 हजार गांवो को नक्शा देने को तैयार का मामला अब राजनिती रंग लेने लगा है इस मामले को लेकर सुबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि वे खुद को अच्छे राजनेता मानते हैं, मगर झारखंड का कैडस्टल नक्शा देने के मामले में गंदी और ओछी राजनीति कर रहे हैं। रघुवर दास ने पत्रकारो के द्वारा बिहार सरकार ने झारखंड राज्य के 29 हजार गांवो का नक्शा देने के सवाल पर कही ।उन्होंने कहा कि झारखंड में एक अस्तित्वविहीन पार्टी के साथ मिलकर नीतीश मुंगेरी लाल के हसीन सपने बुन रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। शायद उनका इशारा झारखंड विकास मोर्चा की ओर था।
उन्होंने बिहार में शराबबंदी को राजनीति करार दिया। कहा, शराबबंदी का कुपरिणाम यह होता है कि अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैलता है जो कभी-कभी जानलेवा साबित होता है।
गौरतलब है कि जे वी एम के प्रमुख बाबुलाल मरांडी के बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से झारखंड के 29 हजार गांवो को नक्शा देने की मांग की थी उस मामले को सी एम नितीश कुमार संज्ञान मे लेते हुए झारखंड के 29 हजार गांवो को नक्शा देने को तैयार हो गए है।



